जम्मू। रखरखाव कार्य के चलते जिले में चार और पांच सितंबर को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम ने जारी सूचना जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है। इसमें बताया गया है कि बिजली चार सितंबर को अखनूर शहर, थाथी, गुरखाल और आसपास इलाकों में सुबह आठ से दस बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह सुबह छह से 12 बजे तक विजयपुर, कोलपुर, बंदराल और आसपास, सुबह सात से 11 बजे तक आरएस पुरा, चकरोई, कुलियां, बड़याल, बिलासपुर, साई कलां, खाना चक और आसपास इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
सुबह दस से तीन बजे तक बिलावर, मंडाली, परनाला और आसपास इलाकों में, सुबह सात से दस बजे तक अखनूर खौड़, पहाड़ीवाला, जोगवां, ज्यौड़ियां, परगवाल, भलवाल, हमीरपुरकोना और आसपास इलाकों में बंद रहेगी। पांच सितंबर को सुबह सात से 11 बजे तक सुहागपुर और आसपास इलाकों में जबकि सात से 12 बजे तक ज्यौड़ियां, मुट्ठी, बकोरा, रख मुट्ठी, पीएचई, बीएसएफ बार्डर, सोहल और आसपास इलाकों में बंद रहेगी।