जम्मू। जरूरी रखरखाव कार्य के चलते 25 नवंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत रामगढ़, रंगूर और आसपास इलाकों में 25 नवंबर को सुबह नौ से चार बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह रूप नगर, लोअर रूपनगर, हाउसिंग कॉलोनी चिनोर, दुर्गा नगर, बूटा नगर और आसपास इलाकों में नौ से तीन बजे, बीएसएफ कल्याणपुर, जसवान, परयाल, कानाचक और आसपास इलाकों में दस को सुबह चार बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सुहागपुर, कोटली, जबोवाल, अरनिया, तरेवा, रिहाल और आसपास इलाकों में 25 नवंबर को सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे, परगवाल, छन्नी, राजपुरा, भलवाल भारत, हमीरपुर कोना, बीएसएफ, बटेरा, चोरपुर, तीर्थ तालाब और आसपास इलाकों में सुबह नौ से तीन बजे, बसंतपुर, थेन और आसपास इलाकों में दस से चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। काटली, रामकोट, नगरोटा गुजरु, गुढ़ा कल्याल और आसपास इलाकों में 26 को सुबह नौ से तीन बजे तक बंद रहेगी।