जम्मू। जरूरी रखरखाव कार्य के चलते 10 नवंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली हीरानगर द्वितीय, छन्नी, मरहीन, पहाड़पुर और आसपास इलाकों में दस को सुबह नौ से एक बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह पल्ली, नगरी और आसपास इलाकों में नौ से दोपहर एक बजे, किरिया, किरिया इंडस्ट्री, सीएनसी और आसपास इलाकों में सुबह नौ से चार बजे, बीएसएफ कल्याणपुर, जसवान, कानाचक और आसपास इलाकों में 11 नवंबर को सुबह दस से चार बजे, रामगढ़, रंगूर और आसपास इलाकों में नौ से चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह सुहागपुर, कोटली, तेरवा और आसपास इलाकों में सुबह नौ से दोपहर बाद दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।