जम्मू। कठुआ और जम्मू के कई इलाकों में सात नवंबर को बिजली बंद रहेगी। तकनीकी ढांचे में सुधार के चलते सुबह आठ से शाम तीन बजे तक कठुआ औद्योगिक क्षेत्र, लखनपुर, हटली और इसके साथ लगते इलाकों में बिजली बंद रहेगी। गंग्याल, सिद्दड़ा, गांधी नगर, जानीपुर, झज्जर कोटली, बाड़ी ब्राह्मणा, अखनूर, कालाकोट, त्रिकुटा नगर, रेजिडेंसी रोड, सैनिक कालोनी और बठिंडी में सुबह सात से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।