जम्मू ।
कश्मीर के गांदरवल में आतंकी हमले में मारे गए जम्मू के आर्किटेक्ट शशि अबरोल दिवाली पर घर आने वाले थे ।करवा चौथ के दिन शाम 6:00 बजे शशि की अपनी पत्नी रुचि अवरोल से बात हुई थी। बात होने के कुछ देर बाद ही आतंकी हमला हो गया ।शशि के परिवार वाले बेसब्री से शब का इंतजार कर रहे हैं ।परिवार की मांग है कि शव को हवाई सेवा से जम्मू पहुंच जाया, लेकिन प्रशासन की तरफ से शव को बाय रोड भेजा जा रहा है। इसे लेकर परिवार और रिश्तेदारों में रोष है।