श्रीनगर। विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित शंकराचार्य मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त रक्षाबंधन के अवसर पर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर के बाहर से लेकर नीचे सीढ़ियों तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना हुई, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान जश्न का माहौल दिखा और लोग नाचते गाते दिखाई दिए। उत्तर प्रदेश की रहने वाली भावना ने बताया कि आज वह अपने भाई की लम्बी उम्र की कामना के लिए विशेष तौर पर यहां आई हैं।