फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू श्रीशंकराचार्य की जयंती पर किया वृक्षारोपण

विज्ञापन
पौधारोपण किया - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू।आद्य जगदगुरू शंकराचार्य की जयंती वैशाख शुक्ल पंचमी के पावन दिन पर मनाई जाती है। मंगलवार जयंती पर श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की और से वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान कोरोना महामारी की जल्द समाप्ति की प्राथना की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने कहा आद्यगुरू श्री शंकराचार्य जी आठ वर्ष की उम्र में गृहस्थ जीवन को त्यागकर संन्यास जैसे जीवन का कठिन रास्ता अपनाया था। शंकराचार्य एक ऐसे धर्मगुरु माने जाते हैं जिन्होंनें हिंदू धर्म की पुन:स्थापना की। जिन्होंने अद्वैत वेदांत मत का प्रचार किया। देश के चारों कौनों में शक्तिपीठों की स्थापना कर हिंदू धर्म की ध्वज़ा दुनिया भर में फहराई। मान्यता के अनुसार आदि शंकराचार्य शिव के अवतार थे, कुल 32 वर्ष की आयु में शंकराचार्य ने मोक्ष प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण द्वारा ही प्रदूषित पर्यावरण से समाज को बचाया जा सकता है।आज लोग अपने भौतिक सुख एवं अल्प लाभ के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं,जिसके भयावह परिणाम हम सबको देखने को मिल रहे हैं । इस अवसर पर पंडित देव दूत शास्त्री जी, आशु शर्मा एवं राजीव सूदन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें