फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन साल बाद भी शालाबुग पुल काम अधूरा

Wed, 07 Aug 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। जिले के शालाबुग क्षेत्र में पुल निर्माण का काम तीन साल बाद भी अधूरा है। यह स्थिति तब है, जब पुराने लकड़ी के पुल को नुकसान पहुंचने के बाद उसे बंद कर दिया गया है। लोगों ने निर्माणाधीन पुल का काम जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बशीर अहमद पर्रे ने कहा, निर्माण कार्य तीन साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है, जबकि यह बहुत महत्वपूर्ण है। इससे बनने से श्रीनगर और अन्य स्थानों के लिए आवागमन आसान हो जाएगी।

एक अन्य निवासी नजीर अहमद लावे ने कहा कि ठेकेदार के बकाए का भुगतान न होने से काम रुक गया है। उन्होंने कहा, अधिकारी पुल के महत्व से वाकिफ है। इसके बावजूद इसका काम पूरा होने में वक्त लग रहा है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि कुछ कारणों से काम समय पर पूरा नहीं हो सका है। अब दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रख रहे हैं। गांदरबल के कार्यकारी अभियंता (आरएंडबी) डिवीजन ताहिर मंजूर ने कहा, अगस्त तक पुल के बनने की उम्मीद थी। कुछ कारणों से काम स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें