उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी को नागरिक उड्डयन आयुक्त के पद पर अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रशासन के हित में डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जो नागरिक उड्डयन विभाग के प्रशासनिक सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, अगले आदेश तक अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त, नागरिक उड्डयन आयुक्त के पद का कार्यभार भी संभालेंगे। ब्यूरो