फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नए साल में सात से ज्यादा परियोजनाएं जनसमर्पित होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में सात से ज्यादा परियोजनाओं का काम अब 2024 में पूरा होगा। हालांकि काम इसी साल पूरा होना था, मगर औपचारिकताओं, टेंडर और मौसम की बेरुखी के कारण समय पर प्रोजेक्ट पूरी नहीं हो पाए। शहरभर में नगर निगम, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत काम करवाए जा रहे हैं। कोट भलवाल में बायो वेस्ट प्लांट का काम 2018 में स्वीकृत हुआ। पहले बजट नहीं मिला, फिर कोविड के कारण निर्माण रुका रहा। 2021 में राशि स्वीकृत हुई तो टेंडर प्रक्रिया में मसला उलझा रहा। मई में काम शुरू हुआ जिसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। इसी तरह बंधु रख में भी 150 एमटी का कचरा निस्तारण केंद्र टेंडर में उलझ गया। 2020 में काम आरंभ हुआ जिसे अगले साल सितंबर में पूरा करने का लक्ष्य है।नगरोटा में गौसदन का काम 2020 में आरंभ हुआ जो 70 फीसदी पूरा हो गया है। 30 फीसदी काम अगले साल में पूरा करना है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जनवरी 2021 में शुरू हुआ ज्यूल से तालाब तिल्लो सड़क का काम सितंबर में पूरा होना था। टेंडर प्रक्रिया के कारण देरी हुई। मार्च 2024 में काम पूरा किया जाना है। इसके अलावा बाहु फोर्ट रोड का काम भी जनवरी 2021 से जारी है। मई 2022 में पूरा किया जाना था मगर अधिकांश प्रोजेक्टों पर काम चल रहे हैं। फिर से अगस्त तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ट
विज्ञापन

स्कूलों को स्मार्ट बनाने का काम दस फीसदी बचा
स्कूलों को स्मार्ट बनाने का काम दस फीसदी बचा है। कहीं पर प्रोजेक्टर नहीं लगे तो कहीं पर लैब तैयार नहीं है। वहीं, हेरिटेज टेल एंड ब्यूटीफिकेशन मुबारक मंडी में भी काम अक्तूबर में पूरा होना था जो अप्रैल तक खत्म हो सकता है। एक साथ कई परियोजनाओं पर काम पुराने शहर में चल रहा है।
विज्ञापन




काम आवंटित कर दिए गए हैं। नए साल में लोगों को एक साथ कई परियोजनाओं का तोहफा दिया जाएगा।
- परविंद्र कौर, सचिव, नगर निगम


स्मार्ट सिटी में चल रहे जो विकास कार्य इस साल नहीं हो पाए, उन्हें नए साल में पूरा कर लोगों को समर्पित किए जाएंगे। इससे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
- पीडी सिंह, परियोजना निदेशक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें