दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में एक ही परिवार के सात सदस्य भोजन करने के बाद बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने शाम के समय भोजन किया। जिसके बाद वे एक-एक करके बेहोश होने लगे। खबर मिलने के बाद पड़ोसियों ने इन्हें अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। फिलहाल अभी तक परिवार के सदस्यों की बेहोशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है।