जम्मू। पुलिस ने हेरोइन के साथ 7 आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। तीन अलग अलग पुलिस स्टेशन अंतर्गत पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। सतवारी अधिकार क्षेत्र में पांच आरोपियों से 11.50 ग्राम हेरोइन, नगरोटा में एक आरोपी से 2.10 ग्राम हेरोइन और नरवाल के पास एक आरोपी से 4 ग्राम हेरोइन और एक आरोपी को पकड़ा गया। इनके पास से कुल 17.60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सतवारी में गिरफ्तार आरोपियों में मोहित वैद उर्फ पुच्ची निवासी मकान बख्शी नगर, मो रईस निवासी बदूनी राजौरी, राजेश कुमार उर्फ राजू निवासी रेथल राजौरी, सज्जाद महमूद निवासी रेथल राजौरी और सगीर अहमद निवासी धनौर राजौरी शामिल हैं। नगरोटा में गिरफ्तार आरोपी विजय शर्मा रामनगर का रहने वाला है। नरवाल में पकड़ा गया आरोपी खालिद हुसैन मूल रूप से हांजी पोरा कुलगाम और इस समय मलिक मार्केट नरवाल जम्मू में रहता है।
भुक्की के साथ एक पकड़ा
गांधी नगर पुलिस ने पंजाब अमृतसर के रहने वाले एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरपाल सिंह से 30 किलो भुक्की बरामद की गई। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने शास्त्री नगर के पास इसे तब दबोच लिया। जब यह पंजाब जाने की फिराक में था और बस का इंतजार कर रहा था। इसे लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।