फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला नशा तस्कर समेत सात अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी, तस्करी, पुलिस पर हमला, नाबालिग का अपहरण जैसे कई मामले दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने सात अपराधियों के साथ कुख्यात महिला नशा आपूर्तिकर्ता सलीमा को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में दो नशा आपूर्तिकर्ता व पुलिस पर हमले में शामिल हैं। इनमें दो चोर, दो मवेशी तस्कर और एक नाबालिग लड़की के अपहरण में शामिल है।
इनकी पहचान सलीमा बीबी निवासी सरोर बाड़ी ब्राह्मणा, बदरू दीन उर्फ बदरू निवासी रख बरोटियां विजयपुर, रोशन लाल निवासी दाबुज जख विजयपुर, मोहित राम पटेल निवासी छत्तीसगढ़ (अब विश्वकर्मा मंदिर विजयपुर के पास), परवाज अहमद निवासी डोडा, परविज अहमद निवासी बेउल्ला रामबन और रियाज निवासी सुरारा घगवाल सांबा के रूप में हुई है। सलीमा को बाड़ी ब्राह्मणा से पकड़ा गया है। वह सांबा और अन्य जिलों के नशे के आदी युवकों को हेरोइन पहुंचाती थी। वह पुलिस पर हमले में भी शामिल थी। बदरू दीन उर्फ बदरू को पुलिस ने विजयपुर से गिरफ्तार किया है। वह पुलिस पर हमले के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 307, 382, 353, 332, 336 के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त रोशन लाल और मोहित राम पटेल को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। इन पर थाना बाड़ी ब्राह्मणा और विजयपुर में आईपीसी की धारा 379 और 457 के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल सहित चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया है। परवाज अहमद एक नाबालिग लड़की के अपहरण में शामिल था। उसके खिलाफ धारा 363, 366, 376, 109 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी परविज अहमद और रियाज मवेशी तस्कर हैं, मानसर में पकड़ा गया है। पुलिस ने उनसे छह मवेशियों को बचाया है, और तस्करी में इस्तेमाल दो वाहन जब्त किए हैं। एसएसपी बेनाम तोश ने कहा कि सांबा पुलिस ने चार महीने में 82 चोरों, 73 मवेशी तस्करों और 42 हेरोइन आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें