सांबा। नगर परिषद ने अध्यक्ष पवन कोहली के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालय सफाई जन भागीदारी का आयोजन किया। इसमें परिषद के उपाध्यक्ष कुमेर सिंह भी उनके साथ थे। नगर परिषद ने किला के आसपास में स्वच्छता अभियान चलाया। परिषद के शौचालयों की भी सफाई की गई। लोगों को भी उनके कार्य के बारे में जागरूक किया गया। परिषद ने कार्यक्रम में भाग लेने वालों के बीच पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर पार्षद रवि खजूरिया, संजय पाधा, तारा चंद, संतोष कोतवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी उनके साथ थे। संवाद