सांबा। कस्बे के बुधवानी में ऐतिहासिक तालाब में प्रशासन की ओर से बोरवेल लगाया गया है ताकि तालाब में पानी भरने से लोगों को गर्मी से राहत मिले। वहीं सामाजिक संस्था सांबा सोशल क्लब के सदस्यों ने रविवार को तालाब के चारों ओर सफाई की। संस्था सदस्य सुनील गुप्ता, रंजु गुप्ता व अजय सिंह ने बताया कि तालाब के चारों ओर घास फैली थी, जिसकी सफाई के लिए अभियान चलाया गया। ताकि तालाब के पानी में स्नान करने वालों को परेशानी न बने। संवाद