फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सेवा एवं खेल विभाग, जोन मीरां साहिब स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। आजादी का अमृत महोत्सव के संबंध में युवा सेवा एवं खेल विभाग, जोन मीरां साहिब के निहालपुर लोअर पंचायत स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। निदेशक गजानाफिर अली की देखरेख में चलाए गए अभियान के दौरान स्कूली बच्चों सहित क्षेत्र के कई समाजसेवी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का मकसद लोगों को जागरूक करना है। ताकि वह अपने घर से लेकर गांव तक स्वच्छता बनाकर रखें ताकि बेहतर स्वास्थ्य बना रहने के साथ लगने वाली कई बीमारियों से बचा जा सके। इस दौरान नायब सरपंच कैप्टन रविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें