आरएस पुरा। नगर पालिका की ओर से चल रहे आजादी महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन कराए जाने पर कस्बे में अभियान चलाकर सफाई कराई। ईओ सुभाष चंद्र का कहना है कि कई दिन से कस्बे व बाजार में आजादी महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा, इसको लेकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए शिविर लगाकर जागरूक करने के साथ साफ सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार को कस्बे के बाजार में सफाई कराई गई। संवाद