बिश्नाह। सामाजिक संस्था थर्ड आई एंटी क्राइम टीम की तरफ से पंचायत सरोर, सरोर गांव की गलियां व सरोर पंचायत के स्कूलों में सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने कमरों को सैनिटाइज किया करने साथ फॉगिंग भी की। कोविड-19 से बच्चों के बचाव के लिए ये अभियान चलाया गया। स्कूल प्रशासन ने संस्था के इस कदम की सराहना की। सरपंच गोपाल, विनोद, पंच बलविंदर शर्माख् जोगिंदर सिंह, राजेश कुमार, बंटी कुमार, तुषार डिगरा, अभय शर्मा, नितिन डोगरा मौजूद रहे। संवाद