ज्यौड़ियां में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत पंजतूत में सफाई अभियान चलाया
ज्यौड़ियां। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले गंदगी मुक्त भारत अभियान के दूसरे दिन रविवार को ब्लाक सामोआ की पंचायत पंजतूत में बीडीसी चेयरमैन परवीन कुमार शर्मा और पंचायत के पंचों की तरफ से सफाई अभियान चलाया। परवीन शर्मा ने बताया कि गंदगी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य ब्लाक एवं पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अभियान में ब्लाक के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो। इस मौके पर पंच प्रकाश चंद, सहदेव सिंह , बलबीर सिंह , सोहन सिंह , नायब सरपंच सोहन सिंह , कैप्टन सतपाल और स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। संवाद