चक सलारिया के श्मशान घाट की सफाई करते
बिजयपुर। पंचायत चक सलारिया के सरपंच विजय कुमार बाबा ने रविवार को गांव में मनरेगा योजना के तहत श्मशान घाट की सफाई का काम शुरू कराया। सरपंच ने बताया कि मनरेगा की लेबर को कोई परेशानी न हो और हर गांव में छोटे से बडे़ काम मनरेगा योजना के तहत ही कराए जा रहे हैं। ताकि इन लोगों को लॉकडाउन के चलते परेशानी न हो। इस मौके पर उनके साथ जीआरएस रोहित शर्मा, नायब सरपंच सुनील चौधरी, पंच बलकार सिंह, पूनम चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद