अखनूर। गांव गुड़ा तालाब पंच वकील चंद की अगुवाई में ग्रामीणों ने विभिन्न वार्ड में सफाई अभियान चलाया, इस दौरान तालाब की सफाई और मछलियों के लिए बचाव कार्य भी किया। दिव्यांग होने के बावजूद भी पंच वकील चंद हर वर्ष गुड़ा तालाब की सफाई करते हैं। पंच ने बताया कि इस बरसात में तालाब की मछलियां मर रही हैं, जिसका कारण ऑक्सीजन की कमी है। उन्होंने फौरन मछली पालन विभाग से संपर्क किया। जिन्होंने तालाब में चूना डालने का सुझाव दिया। पंच ने बताया कि स्वयं चूना लाकर तालाब में डाला और सफाई की। इस कार्य में उनकी मदद राम दास, सुरिंदर कुमार, रणजीत कुमार आदि ने की। संवाद