ज्यौड़ियां। सेना की तरफ से शनिवार को खौड़ के गांव डोरी डगेर में रन फॉर फन का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्रों तथा शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को ग्रीन पर्यावरण और उसकी उपयोगिता के लिए विस्तार से बताया गया। हमेशा के लिए पर्यावरण को हरा भरा और साफ सुथरा बनाए रखने के लिए सेना की तरफ से शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सेना के अधिकारियों ने आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम करते रहने की बात करते हुए, कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से एक प्रेरणा मिलती है। एक जिम्मेदार व्यक्ति बने रहने की सोच बनती है। छात्रों ने बताया कि हमारी सेना सीमावर्ती लोगों के लिए कई तरह के कार्यक्रम कर, हमें जागरूक करने की कोशिश करती है, हम सेना के बहुत आभारी हैं। संवाद