परगवाल। चिनाब ब्रिगेड और टाइगर डिवीजन के तत्वावधान में परगवाल बटालियन ने शुक्रवार को बटालियन मुख्यालय मोलू में एक बैठक की। इसमें क्षेत्र के सरपंच, पंच और नंबरदारों ने भाग लिया। बैठक में सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधानों को ऑपरेशन सद्भावना के तहत कल्याणकारी योजनाओं, ओम्रिक्रॉन, कोविड से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों और क्षेत्र में शांति और समृद्धि में ग्राम प्रधानों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। सभी नागरिक प्रतिनिधियों ने सेना को उनके प्रयास के लिए धन्यवाद दिया और क्षेत्र के विकास की दिशा में सेना के साथ चलने का संकल्प लिया। संवाद