बिश्नाह। सेन समाज के सदस्यों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बुधवार को हुए आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। आल सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर सिक्का ने बताया कि बैठक में समाज के उत्थान के साथ विकास, एकता, हर सरकार के उपेक्षित रवैये से संबंधित समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य मुद्दा ग्राम स्तर पर सेन समाज की गतिविधियों का विस्तार करना था। उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिए और उनकी समस्याओं पर प्रकाश डाला। सिक्का ने कहा सेन समाज के उत्थान के लिए एकजुटता का होना जरूरी है। महासचिव केवल कृष्ण, सीनियर उपाध्यक्ष अशोक कुमार, वेद प्रकाश, रतनलाल, राज कुमार, जगदीश राज, कुणाल पांडे मौजूद रहे। संवाद