जम्मू।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है । सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जम्मू में प्रमुख जगहो ंपर पुलिस और अर्ध सैनिक बल तैनात किए गए हैं। सीमांत इलाकों में विशेष तौर पर नाके स्थापित कर नजर रखी जा रही है ।पुलिस की तरफ से सादा वदी में भी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। सीमा ंत इलाकों में सरपंचों पंचों को विश्वास में लेकर यह कहा गया है कि वह अपनी इलाके में किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें । वही बीएसएफ और सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर हाई अलर्ट किया है।