फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अतिरिक्त जवान तैनात

Wed, 14 Aug 2024 04:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पूरी तरह सील
विज्ञापन

पुलिस के जवानों को नाकों पर सतर्क रहने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह से सील किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। बीएसएफ के अधिकारी भी सीमावर्ती क्षेत्रों में ही डेरा डाले हुए हैं।
पुलिस के जवानों को भी नाकों पर सतर्क रहने को कहा गया है। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों को नाकों पर तैनात किया गया है। पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर कोई बड़ी वारदात करने के इनपुट को देखते हुए सुरक्षा बलों को पूरी तरह सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। बीएसएफ के आईजीडी के बूरा भी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार सैड सोहल में मारे गए आतंकियों के सांबा जिला से घुसपैठ करने की आशंका है। इसको लेकर सांबा जिला की भारत-पाक सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पिछले एक माह से लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे एंटी टनल अभियान : एसपी गारू राम
एसओजी के ऑपरेशन एसपी गारू राम के अनुसार कि सीमावर्ती क्षेत्रों में एंटी टनल अभियान चलाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार घुसपैठ के पुराने मार्गों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। सेना के जवान भी रात को नाके लगाकर सुरक्षा में जुटे हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सेना की गश्त जारी है। सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार सीमा पर घुसपैठ नामुमकिन है। हमारे जवान दिन-रात एक कर रहे हैं। किसी को भी भारतीय सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें