सांबा गण्तत्र दिवस को लेकर जम्मु पठानकोट हाईवे पर जांच करते पुलिस के जवान
- फोटो : SAMBA
सांबा। गणतंत्र दिवस पर आतंकियों द्वारा बड़ी वारदात किए जाने के इनपुट पर सुरक्षा बल एवं पुलिस काफी सतर्क हो गई है। शुक्रवार को दिन भर जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस जवानों ने नाके लगाकर वाहनों की जांच की। थाना प्रभारी दीपक जसरोटिया ने बताया कि जम्मू-पठानकोट हाईवे पर वाहनों की जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। हाईवे के साथ संपर्क मार्गों पर भी नाके लगाए गए हैं। आने जाने वाले वाहन चालकों की जांच की जा रही है। रानी सुचेत सिंह स्टेडियम की सुरक्षा भी पुख्ता की गई है, जहां गणतंत्र दिवस का समारोह होना है।