फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
सांबा तालाशी अभियान मे तैनात जवान - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। गणतंत्र दिवस को देखते हुए भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि पाकिस्तानी सेना के नापाक इरादों को असफल बनाया जा सके। जिले की भारत-पाक सीमा पर बड़े स्तर पर सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी के जवान नदी नालों को खंगाल रहे हैं। घने कोहरे और ठंड के बावजूद भी सुरक्षा बल के जवान अभियान में जुटे रहे। तलाशी अभियान में जुटे अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान हमेशा ही जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाए जाने की फिराक में रहता है। कई बार सीमा पर घुसपैठ के लिए सुरंगों को निर्माण किया गया। वहीं ड्रोन द्वारा सीमा पर हथियार गिराए गए। इसी को देखते हुए गणतंत्र दिवस से पहले ही सीमावर्ती इलाकों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें