फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में लोस चुनाव में सुरक्षा के लिए प्रभावी रणनीति बनाएं अफसर : आईजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने अंवतिपोरा में संयुक्त सुरक्षा समन्वय बैठक में जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। कश्मीर घाटी में सुरक्षित व निष्पक्ष लोकसभा चुनाव के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाए। यह निर्देश पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर वीके बिरदी ने पुलिस लाइन अवंतिपोरा में एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक में अफसरों को जारी किए। बैठक में आईजीपी सीआरपीएफ और जीओसी विक्टर फोर्स, डीआईजी सीकेआर, डीआईजी एसकेआर, विक्टर फोर्स के सभी सेक्टर कमांडर, सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आईजीपी को समग्र सुरक्षा परिदृश्य और मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के बारे में जानकारी दी, ताकि इनसे निपटने के लिए रणनीति तैयार की जा सके। चर्चा में चुनाव तैयारियों के प्रयासों के अलावा खुफिया जानकारी जुटाने, खतरे का आकलन और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल सहित विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया। सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। आईजीपी ने एसएसपी, सीएपीएफ व सेना में उनके समकक्षों से किसी भी संभावित आतंकी गतिविधि को विफल करने के लिए मौजूदा रणनीतियों का गंभीरता से मूल्यांकन करने तथा उन्हें बढ़ाने के लिए कहा। अधिकारियों को बिना किसी पूर्वाग्रह के काम करने, कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीआईजी को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने व जिलों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के सुरक्षित मार्ग को सुगम बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया तथा अधिकारियों से तकनीकी इनपुट के साथ-साथ मानव खुफिया जानकारी जुटाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया, ताकि आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करके विरोधी तत्वों को खदेड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें