रियासी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिले में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षाबलों के साथ ही एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियाें ने मंगलवार को मार्चपास्ट कर तैयारियों को पुख्ता किया। डीएसपी डीआर मुमताज अली भट्टी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। मौके पर एनसीसी अफसर अमित गुप्ता भी मौजूद रहे। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी भी स्कूल को हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस, आईआरपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ के साथ ही जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज के एनसीसी कैडेट्स ही हिस्सा लेंगे।