फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Search operation on LoC: पुंछ में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान 

Fri, 10 Jun 2022 01:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ जिले से लगी एलओसी पर संदिग्ध देखे जाने और नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ के प्रयास की खुफिया सूचना मिली थी। इस पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सीआरपीएफ और सेना की 5/8 गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
LOC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर लगातार ड्रोन से हथियार, विस्फोटक एवं नशीले पदार्थ गिराने की वारदातो के बीच वीरवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में संदिग्ध देखे जाने की सूचनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने शींदरा टॉप से मेंढर के कालाबन तक व्य्पाक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कोई बरामदगी नहीं हुई है। अभियान देर शाम तक जारी था। 

उस पार से घुसपैठ के प्रयास की खुफिया सूचना मिली थी

सूत्रों ने बताया कि वीरवार सुबह कुछ क्षेत्रों में संदिग्ध देखे जाने और नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ के प्रयास की खुफिया सूचना मिली थी। इस पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सीआरपीएफ और सेना की 5/8 गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कई किलोमीटर तक जंगल, नाले एवं ग्रामीण क्षेत्रों को खंगाला गया। 

आतंकवाद के दौर में कई बड़े सरगना डाले रहते थे डेरा

जिले का शींदरा टॉप और कालाबन क्षेत्र आतंकवाद के दौर में आतंकियों का गढ़ रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में आतंकियों के साथ ही उनके कई बड़े सरगना वर्षों तक डेरा डाले रहते थे। यह दोनों ऐसे क्षेत्र हैं जहां से एक पहाड़ को पार कर पुंछ, सुरनकोट या मेंढर आसानी से पहुंचा जा सकता है। इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान महत्वपूर्ण हैं। 

दो सप्ताह पहले बरामद किया गया था 49 किलो मादक पदार्थ 

करीब दो सप्ताह पहले जिले में नियंत्रण रेखा के बगयालदरा क्षेत्र में संदिग्धों की हरकत देखने के बाद सुरक्षा बलों ने तीन दिनों तक क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था। तब नियंत्रण रेखा के करीब 49 किलो मादक पदार्थ बरामद हुए थे, जो पाकिस्तान की नापाक हरकतों के प्रमाण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें