फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुलगाम में लापता जवान को सुरक्षाबलों ने ढूंढ निकाला, ईद के बाद से था गायब, पूछताछ में सामने आएगी सच्चाई

Thu, 03 Aug 2023 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सेना का जवान ईद पर छुट्टी लेकर घर आया था। शाम के समय वह घर से अपनी गाड़ी से सामान खरीदने के लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता हो गया था।
विज्ञापन
जवान जावेद अहमद वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से लापता हुए सेना के जवान को सुरक्षा बलों ने ढूंढ निकाला है। सेना का जवान ईद पर छुट्टी लेकर घर आया था। शाम के समय वह घर से अपनी गाड़ी से सामान खरीदने के लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। उसकी तलाश में सेना और पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। 

विज्ञापन

मामले को लेकर एडीजीपी कश्मीर का कहना है कि लापता सेना के जवान को कुलगाम पुलिस ने ढूंढ लिया है। मेडिकल चेकअप के तुरंत बाद संयुक्त से रूप पूछताछ शुरू की जाएगी। जवान की पहचान जावेद अहमद वानी (25) पुत्र मोहम्मद अय्यूब वानी के रूप में हुई है। वह कुलगाम के अश्थल का निवासी है। जावेद की इस समय पोस्टिंग लेह (लद्दाख) में थी। ईद-उल अजहा पर छुट्टी लेकर आया हुआ था।

ईद के बाद से ही वह अपने घर पर था। यहीं से वह लापता हो गया था। परिजनों ने बताया था कि वह खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए चावलगाम गया था, वह अपनी ऑल्टो कार से निकला था। 
विज्ञापन

जब जवान घर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई थी। तलाशी के दौरान जावेद की गाड़ी कुलगाम के पास ही प्रानहाल में ही मिली थी। गाड़ी में उसकी एक जोड़ी चप्पल और कुछ खून की बूंदें मिली थीं। सेना के जवान की तलाशी के लिए सेना और पुलिस संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें