उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोपोर के डेंजरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को सर्च आपरेशन चलाया। इस आपरेशन में 22 राष्ट्रीय राइफल्स, सोपोर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है।