उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार रात सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान में तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के चिटीबांडी इलाके में एक नाका चेकिंग के दौरान संयुक्त बलों ने तीन आतंकवादी सहयोगियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। ब्यूरो