फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ पंकज गंगवार साथ में अ​धिकारी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जम्मू। रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार ने आरपीएफ पोस्ट कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दाैरान अभिलेखों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली को देखा। इसके बाद जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 6/7 तथा फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस (26403/26403) के आगमन एवं प्रस्थान के समय किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों, भीड़ नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा तथा निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ को सतर्क निगरानी, प्रभावी भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके बाद पंकज गंगवार ने बी-बिल्डिंग साइड एफओबी एवं आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरक की साफ-सफाई, अनुशासन, आवासीय व्यवस्था एवं समग्र रख-रखाव भी देखा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें