फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरक्षा को लेकर शहर वासियों से मांगा पुलिस ने सहयोग

विज्ञापन
पक्का डगा में स्थानीय लोगों से बात करते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
जम्मू ।
विज्ञापन

शहर के पक्का डगा और जैन बाजार में सोमवार पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की । बैठक में दोनों क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई । पिछले कई दिनों से जम्मू संभाग में आतंकी वारदाते हो रही है। इसके साथ ही कई जगहों पर संदिग्धों के देखने की सूचना मिलती रही है । इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने स्थानीय स्तर पर गणमान्य लोगों और आम नागरिकों के साथ बैठक की। लोगों को बताया गया कि वह अपने आसपास के क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध वस्तु देखने, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देखने पर संबंधित पुलिस को सूचित करें । वहीं लोगों ने अपने क्षेत्र में चोरियों, नशाखोरी को लेकर और बिजली पानी के मसलों को भी बैठक में उठाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह इस मामले को संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा में लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें