फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर वाहन चालकों और सवारों से की जा रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने जगह-जगह नाके लगाकर पूछताछ शुरू कर दी है। कस्बे के ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्र के सीमा परगवाल, खौड़, अखनूर मे चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही, और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कस्बे के पुंछ, खौड़, जम्मू और मैरा मेंदरिया मार्गों पर अतिरिक्त नाकेबंदी की गई है। जहां आवाजाही करने वाले वाहनों चालकों और उसमें सवार लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिसमें सेना और बीएसएफ के जवानों को भी अलर्ट किया गया है। एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा और थाना प्रभारी ने शनिवार को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और मुख्य चौकों पर नाके लगाकर जांच करके कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने कस्बे के बस अड्डा, मेन चौक सहित फव्वारा चौक सहित अन्य बाजारों में दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था की जांच की, जिस पर प्रवासी रेहड़ी और फुटपाथ पर सामान बेचने वाले लोगों से पूछताछ की। इन लोगों से पुलिस स्टेशन में पंजीकृत संबंधी जानकारी ली। कई का पंजीकरण नहीं होने पर तुरंत ही पुलिस स्टेशन में कराने का निर्देश दिया। अलबत्ता एफआईआर दर्ज की जाएगी। कस्बे के मेन चौक सुबह और शाम को थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने नाका लगा करके सुरक्षा व्यवस्था और दसतावेज की जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, जिस पर क्षेत्र में आवाजाही करने वाले की जांच की जा रही हैं। थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और क्षेत्र में नाकाबंदी करके नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें