फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल का पिलर भरभराकर गिरा, बिहार के मजदूर की मौत; दूसरा घायल

Tue, 25 Aug 2026 11:36 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में निर्माणाधीन पुल का कंक्रीट पिलर गिरने से बिहार निवासी मजदूर गौतम साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को निर्माणाधीन पुल का कंक्रीट पिलर अचानक गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार निवासी 25 वर्षीय गौतम साहू के रूप में हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक हादसा विजयपुर इलाके के जख मोड़ में सुबह करीब 10:10 बजे हुआ। उस समय मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिलर को तैयार करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान कंक्रीट का ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया और गौतम साहू उसके नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एक अन्य मजदूर के सिर में चोट आई है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें