ヤसरपंचों को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग करते हुए सरताज सिंह लाडाヤ
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गोंदला पंचायत के नायब सरपंच सरताज सिंह लाडा ने कहा कि घाटी में लगातार सरपंचों पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में वहां पर निर्वाचित लोगों की सुरक्षा करना सरकार का कार्य है। उन्होंने कहा कि सरपंच लगातार यह मांग उठाते रहे हैं कि सुरक्षा सरपंचों को दी जानी चाहिए, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब एक और बार फिर आतंकवादियों ने एक हिंदू सरपंच की निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा करना सरकार का कार्य है ताकि कीमती जानें बचाई जा सके। इस दौरान पंचायत के अन्य पंच भी मौजूद थे