कठुआ। जिले के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध देखे जाने की सूचनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक सूचना सोमवार को बरनोटी इलाके से मिली। इसके बाद कठुआ पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में छानबीन की। हालांकि इस दौरान कुछ भी हाथ नहीं लगा है।
उधर, महिला का दावा है कि उसने अपने घर के नजदीक छिपे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उसके हाथ में तेजधार हथियार था और उसने महिला को घूरकर भी देखा। डरी हुई महिला घर के भीतर आ गई और आसपास के लोगों को सूचित किया। हालांकि उसने साफ किया है कि पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।