सांबा। जिले के मानसर क्षेत्र में तीन संदिग्ध लोग देखे जाने के बाद शुक्रवार को लगातार चाैथे दिन सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस चौकी मानसर व एसओजी की संयुक्त टीम ने गांव पेढेह चानी, मानसर के जंगल क्षेत्र को खंगला। यह तलाशी अभियान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। अभियान के दौरान गांव चन्नी मानसर से सटे जंगलों और नालों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। रक्षा सूत्रों के अनुसार यह घुसपैठ का पुराना मार्ग रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बरकरार है और नियमित निगरानी जारी रहेगी। संवाद