फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बबर नाला, लाला चक व सदे चक में चलाया सर्च ऑपरेशन

Thu, 27 Jun 2024 05:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
विज्ञापन

बॉर्डर से सटे इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकों की संख्या को बढ़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने एंटी टेरर ग्रिड को मजबूत करना शुरू कर दिया है। बॉर्डर से सटे इलाकों में सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाए हैं।
सांबा सेक्टर के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बबर नाला, लाला चक, सदे चक सहित कई इलाकों में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। एसपी ऑपरेशन गुरु राम भारद्वाज ने लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा। अगर आपके इलाके में कोई भी संदिग्ध वस्तु जा कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीं, बॉर्डर से सटे इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकों की संख्या को बढ़ाया गया है। रात के समय बॉर्डर एरिया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार गश्त की जा रही है। रियासी और कठुआ में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार संदिग्ध देखे जाने की सूचनाएं भी मिल रही हैं। मगर सुरक्षाबलों ने हर इलाके को खंगाला जा रहा है। जंगलों में ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है सीमा पार लॉन्चिंग पैड पर आंतकवादी पूरे तरीके से सक्रिय हैं और घुसपैठ की फिराक में है। सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई भी चूक ना रहे अमरनाथ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कि सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस, सेना व सुरक्षा बल के जवान अलर्ट पर हैं। पुलिस अधिकारी आम लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं कि किसी भी संदिग्ध को देखने पर पुलिस व सुरक्षाबलों को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें