फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। जवानों ने दिन भर मंधार क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला। हालांकि इस ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु या हथियार बरामद नहीं हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार देर शाम सेना व एसओजी ने नियंत्रण रेखा पर मंधार क्षेत्र में तलाशी अभियान के दाैरान बड़ी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया था। इसमें एक एके47 राइफल, चार मैगजीन, 163 गोलियां और 20 हैंड ग्रनेड शामिल थे। इस बरामदगी के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह से ही क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया ताकि क्षेत्र में अगर कोई आतंकी या उनका मददगार छिपा हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें