फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मन्याल गली के जंगल में छिपे दहशतगर्दों की तलाश में सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
-रविवार रात सुरक्षाबलों पर दहशतगर्दों ने की थी फायरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



राजोरी। जिले के थन्नामंडी के मन्याल गली इलाके में रविवार रात संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर कुछ राउंड फायर किए। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। सुरक्षाबलों ने सोमवार को भी इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला। तलाशी अभियान में खोजी कुत्तों और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। फिलहाल कोई भी आतंकवादी हत्थे नहीं चढ़ा है। थन्नामंडी और पुंछ के बफलियाज को जाने वाली सड़क पर भी सेना व पुलिस ने कई जगह विशेष नाके लगाए हैं। यहां से गुजरने वाले हर वाहन और यात्री की तलाशी लेकर ही उसे आने-जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पीर पंजाल रेंज के साथ थन्नामंडी इलाके में सुबह दरहाल के जंगली क्षेत्र तक अभियान को बढ़ाया गया, क्योंकि दोनों इलाकों के जंगल आपस में सटे हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार, जंगलों में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें