श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पादशाही बाग स्थित नाइकपोरा में सोमवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में जवान तैनात रहे। सूत्रों के अनुसार इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी।
तलाशी अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों में सेना और पुलिस के जवान इलाके में पहुंचे। इसके बाद इलाके को घेर लिया। उन्होंने घर-घर जाकर तलाशी ली। इस दौरान स्थानीय लोगों के पहचान पत्रों की जांच की। अभियान के दौरान ड्रोन की भी मदद ली गई। करीब तीन घंटे के तलाशी अभियान के बाद घेरा हटा लिया गया। ब्यूरो