फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आतंकियों की तलाश में बसंतगढ़ व डुडू में नौवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी, खंगाले जा रहे जंगल

Mon, 06 May 2024 02:25 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बसंतगढ़, कठुआ, बनी, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह की ओर से सुरक्षाबलों ने घेरा डाल कर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकी मुठभेड़ के बाद दहशतगर्दों की तलाश में सोमवार को नौवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी के जवान बसंतगढ़ के जंगलों और पहाड़ी इलाकों को डॉग स्क्वॉयड, ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से खंगाल रहे हैं। अभी तक सफलता नहीं मिली है। 

विज्ञापन


दो दिन पहले आतंकियों ने सियोजधार टॉप से एक चरवाहे युवक को अपने घायल साथी का सामान उठाने के लिए ले जाना इस बात को साबित करता है कि पांच आतंकियों का समूह सियोजधार में ही छिपा है। हालांकि, ड्रोन भी आतंकियों की लोकेशन सियोजधार टॉप के आसपास ही बता रहा है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान को तेज कर दिया है। सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। 

बसंतगढ़, कठुआ, बनी, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह की ओर से सुरक्षाबलों ने घेरा डाल कर अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले सियोजधार टॉप से पांच आतंकियों का समूह बकरी चरा रहे 18 वर्षीय स्थानीय युवक को डरा-धमकाकर अपने घायल साथी का सामान उठाने के लिए साथ ले गया था। 10 घंटे तक लगातार चलने के बाद चुनाली पहुंचने पर आतंकियों ने युवक को वापस भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार को युवक ने बंसतगढ़ थाने में आकर पुलिस को आपबीती सुनाई। बताया कि शुक्रवार को वह सियोजधार टॉप पर बकरियां चरा रहा था। पांच हथियारबंद आतंकियों का समूह वहां आया। पहले उसे एक आतंकी ने आवाज लगाई और साथ चलने के लिए कहा तो उसने उसे मना कर दिया था। लेकिन उसके बाद चार लोग और आ गए और उसे बंदूक के बल पर अपने साथ ले गए। उनमें से एक आतंकी कुत्तों के काटने से काफी घायल था। 

वह सही ढंग से चल भी नहीं पा रहा था। उसका बैग उसे उठाने को कहा और करीब 10 घंटे तक वह उन आतंकियों के साथ चलता रहा। घायल आतंकी ने मुंह ढका था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नकाबपोश स्थानीय हो सकता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को घर भेज दिया।

युवक को चुनाली तक ले गए थे आतंकी- एसडीपीओ

एसडीपीओ रामनगर मंजीत सिंह ने बताया कि जिस युवक को आतंकी अपने साथ ले गए और बाद में उसे छोड़ दिया था उससे थाने में बुलाकर पूछताछ की गई। जिसमें युवक ने सिर्फ यही बताया कि पांच आतंकियों का समूह है और उन सब के पास हथियार हैं। युवक को चुनाली तक ही वे ले गए और वहां से उसे वापस भेज दिया। पांच आतंकियों का समूह अभी भी सियोजधार टॉप में ही छिपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें