फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बसंतगढ़ में बारिश के बीच आतंकियों की तलाश, आधा दर्जन को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। बसंतगढ़ में ग्राम रक्षक गार्ड (वीडीजी) मोहम्मद शरीफ की हत्या कर फरार आतंकियों की तलाश भारी बारिश के बीच सोमवार को भी जारी रही। सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और एसओजी के जवान, पैराकमांडो के साथ जंगल और पहाड़ी इलाकों के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं। हालांकि कोई उल्लेखनीय सफलता अभी तक नहीं मिली है। दूसरी ओर पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तलाशी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं। ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया, सोमवार को खराब मौसम व बारिश के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर कठुआ से भी सेना व पुलिस के जवान दहशतगर्दों की तलाश करते हुए जंगलों के रास्ते बसंतगढ़ के खंडारा टॉप पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों के दो ग्रुप के होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें कम से चार से छह आतंकी हो सकते हैं। आतंकियों के साथ कोई नया संपर्क नहीं हुआ है।
मालूम हो कि रविवार तड़के चोचरू गाला हाइट्स के सुदूर पनारा गांव में आतंकवादियों के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) बलिदान हो गए थे।
विज्ञापन


-
बलिदानी वीडीजी सुपुर्द-ए-खाक





संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर/रामनगर। बसंतगढ़ के चोचरू गलां हाइट्स पर रविवार को आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुए ग्राम सुरक्षा गार्ड (वीडीजी) मोहम्मद शरीफ को सोमवार दोपहर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर स्थानीय कब्रिस्तान में बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए काफी संख्या में लोग शामिल हुए। जनाजे में पुलिस प्रशासन की ओर से एएसपी, एसडीपीओ रामनगर, एसएचओ के अलावा पनारा पोस्ट के इंचार्ज भी शामिल थे। अंतिम विदाई के समय सभी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें