फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वीडीजी के आतंकी हत्यारों की ढग्गर में तलाश तेज, अतिरिक्त बल उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन पहले बनी के रिंड में भेड़पालक के घर में खाया था खाना, भेड़ भी ले गए
विज्ञापन

- बसंतगढ़ में ढोकों की सघन जांच में जुटे सुरक्षाबल, घटनास्थल पर मिले खोखे जांच के लिए भेजे


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ/उधमपुर। बसंतगढ़ में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के हत्या में शामिल आतंकियों के दो समूहों का पता लगाने के लिए तलाशी का दायरा कठुआ तक बढ़ा दिया गया है। उधमपुर और कठुआ जिलों के बसंतगढ़, बनी और सियोज इलाकों में तलाशी अभियान बुधवार को चौथे दिन में जारी रहा। हालांकि आतंकियों के साथ कोई ताजा संपर्क नहीं हुआ है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, एक समूह के उधमपुर जिले के ऊपरी इलाकों में देखे जाने की सूचना है, जबकि दूसरे ग्रुप को कठुआ जिले के बनी, ढग्गर और किंडली इलाकों की ओर जाते देखा गया। सुरक्षाबल हेलीकॉप्टर,यूएवी और ड्रोन से आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।आला अधिकारी भी ढग्गर में मौजूद हैं। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हथियारबंद लोग बनी के रिंड में कुछ घंटे रुके और स्थानीय निवासी के घर पर खाना भी खाया। उसके बाद वे वहां से एक भेड़ उठाकर चले गए। दूसरी ओर सुरक्षाबल बसंतगढ़ के ढोकों की भी गहनता के साथ जांच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस बात का भी पता लगा रही है कि आतंकियों ने मुठभेड़ में किन हथियारों का इस्तेमाल किया था और उनके पास कौन-कौन से हथियार हैं। वीडीजी सदस्य पर चलाई गई गोलियों के खोखों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। उधमपुर और कठुआ के बीच बड़े ऊंचाई वाले वन क्षेत्र में घेराबंदी को मजबूत करने के लिए इन क्षेत्रों में अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन




बनी के वीडीजी बोले, साथी की कुर्बानी का लेंगे बदला

बनी के वीडीजी ने भी ढग्गर में मोर्चा संभाल लिया है। लगातार इलाके में गश्त कर रहे हैं। वीडीजी बिशन दास सहित अन्य ने बताया कि जानकारी के मुताबिक आठ से दस आतंकियों के होने की सूचना है। बसंतगढ़ में वीडीजी द्वारा दी गई कुर्बानी का वे बदला लेकर रहेंगे। कहा, बसंतगढ़ में बलिदान वीडीजी के परिवार को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए ताकि आतंकियों से लड़ने के लिए तैयार अन्य वीडीजी का भी हौसला बना रहे।

-
कठुआ से बनी-बसंतगढ़ दहशतगर्दों का पुराना रूट
उधमपुर का बसंतगढ़ क्षेत्र कठुआ के बिलावर के मल्हार पहाड़ी इलाके से सटा है। कठुआ से बनी-बसंतगढ़ मार्ग दो दशक पहले तक अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ के बाद डोडा और कश्मीर के लिए आतंकियों का सबसे पसंदीदा मार्ग हुआ करता था।



एसओजी ने खंगाले सांबा जिले के पहाड़ी क्षेत्र


संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। बसंतगढ़ के आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने सांबा जिले के पहाड़ी इलाकों को खंगाला। जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी ने सुंब ब्लॉक के गौरन, समोठा, दाबनु, बेली, जीड, समेत कई पहाड़ी क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। डीएसपी ऑपरेशन गुरूराम भारद्वाज ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस को सूचित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बड़े हमले के इनपुट
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को लगातार इनपुट मिल रहे हैं कि आतंकवादी जम्मू -कश्मीर में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इनपुट मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें