फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाई नाले को खंगाला, घुसपैठ के पुराने मार्गों पर बढ़ाए नाके

Wed, 10 Jul 2024 06:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को किया मजबूत
विज्ञापन

मलानी, रघुचक, गुजर मलानी क्षेत्र के घर-घर में ली तलाशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकवादियों के हमले के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। घुसपैठ के पुराने मार्गों पर भी नाके बढ़ा दिए गए हैं।पाकिस्तान की ओर बहने बाले नदी नालों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। मंगलवार दोपहर बाद जिला पुलिस व एसओजी ने सीमावर्ती वाई नाले के आसपास के गावों मलानी, रघुचक, गुजर मलानी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।
वाई नाले के आसपास के विशेष समुदाय के लोगों के घरों में भी तलाशी ली गई। एसओजी के एसपी ऑपरेशन गारू राम भारद्वाज ने कहा कि रूटीन तलाशी अभियान है। उन्होंने वाई नाले के आसपास के क्षेत्रों को खंगाला है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वह संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचित करें। वहीं उन्होंने अमरनाथ यात्रियों को कहा है कि वह बेखौफ होकर यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सैडा सोहल में मारे गए आतंकवादियों की भी ताजा घुसपैठ की आशंका जताई जा रही थी। अब कठुआ के पहाड़ी क्षेत्र में सेना के वाहन पर हमला करने बाले आतंकवादियों के भी ताजा घुसपैठ किए जाने की आशंका है। वाई नाला पहले भी घुसपैठ का पुराना मार्ग रहा है। इस क्षेत्र में आतंकवादियों के मददगार के होने की भी आशंका है। वाई नाला में घना सरकंडा है, घुसपैठिए इसका लाभ उठाते हैं। इसी क्षेत्र में पुलिस व सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें