फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी जिले के पलमा, अड़गी, डणा आदि इलाकों और कालाकोट के कुछ इलाकों में संदिग्ध देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। क्षेत्र में सोमवार को भी सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन शुरू किया जो देर रात तक जारी रहा, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने ड्रोन का प्रयोग भी किया, लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध हत्थे नहीं चढ़ा है। वहीं, सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि वह किसी भी संदिग्ध या अजनबी व्यक्ति को कहीं भी देखे हैं तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जाए। उधर थन्नामंडी के शाहदरा शरीफ भंगाई के घने जंगलों में पहले भी आतंकियों के छिपे होने की खबरें हैं और इन इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें